नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीदेव नवयुवक मण्डल समिति नयागांव द्वारा नागपंचमी 29 जुलाई  2025 मंगलवार को 12वां वर्ष में श्री खाकल देवजी महराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्रीदेवनारायण मंदिर नयागांव से प्रातः10 बजे आरम्भ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः  मंदिर पहुंचेगी शनिवार को श्रीदेव नवयुवक मंडल ने रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, आज सोमवार को 28 जुलाई को खाकलदेवजी महराज का अभिषेक व हवन पूजा की गई । कल मंगलवार को भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, इत्र बर्षा तोप द्वारा पुष्प वर्षा अलौकिक श्रृंगार कश्मीरी ढोल कयामपुर, कलाकारो द्वारा हवाई मलखम बाहुबली हनुमान बम शंकर नागराज अखाड़ा प्रतापगढ़ सहित कई आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र से भी भव्य यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओ का जमावड़ा होगा।