निंबाहेड़ा नगर में अस्पताल परिसर में आए दिन हो रही है बाइक चोरी,कौन लेगा बाइक चोरी की जिम्मेदारी जिला अस्पताल निंबाहेड़ा मै,?
29 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
निंबाहेड़ा नगर के जिला अस्पताल परिसर में आए दिन दुपहिया वाहन मै चोरों की मनपसंद, चोरी बाइक की घटना को लेकर आज निंबाहेड़ा जिला अस्पताल परिसर पीएमओ राघव सिंह से खास बातचीत की नगर के अस्पताल परिसर में गाड़ियां चोरी को लेकर नगर की जनता काफी परेशान है आए दिन गाड़ियां चोरी होती पेशेंट अंदर बताने जाता है या किसी से मिलने जाता है और बाहर से बाइक चोरी हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी ओर वाहनों की चोरी न होने की जिम्मेदारी ओर सुरक्षा का प्रभार किसके ऊपर है नगर प्रशासन को इसके खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए है अभी तक ये जानने के लिए आज जिला अस्पताल के pmo राघव सिंह से खास बातचीत मै ज्ञात हुआ कि जिला अस्पताल pmo निंबाहेड़ा द्वारा कई बार पुलिस प्रशाशन से एक चौकी खोलने के लिए आग्रह किया गया है जिससे अस्पताल परिसर में हो रही बाइक चोरियों पर रोकथाम लगाई जा सके लेकिन हर बार खोखला आश्वाशन से बाद वादे करके भूल जाते है अब सोचनीय बात ये है कि इन बाइक चोरियों पर कब अंकुश लगेगा जबकि आम आदमी अपनी मेहनत से कमाई हुई पूंजी से बाइक को खरीदता है और कई बार राशि पूरी न होने पर मासिक किश्तों पर बाइक लेते है और वही बाइक चोरी हो जाती है तो उसकी अंतरात्मा ही जानती है कि क्या बीतती होगी उसपर ओर उसके परिवार पर निंबाहेड़ा कोतवाली थाने में इस अस्पताल परिसर की सुरक्षा ओर निगरानी की जिम्मेदारी है लेकिन एक ढाक के तीन पात वाली बात ये धरातल पर कुछ कम ही है और गले भी नहीं उतरती है ये सुरक्षा वाली दिन दहाड़े अगर चोर चोरी करके चला जाता है तो इसमें कमी सुरक्षा की होती है और चोरी हुई बाइक वाला खुद को असुरक्षित ओर असहाय महसूस करता हुआ नजर आता है निंबाहेड़ा कोतवाली थाना कहा अपराधियों ओर अंधे क्राइम मै भी जांच पड़ताल करके मुलजिमों को पकड़कर लेकर आती है अंतराज्यीय श्रेत्र से भी लेकिन बाइक चोरी पर आकर यही इनका सूचना तंत्र शून्य हो जाता है या सक्रियता नहीं है या इनकी दिलचस्पी कम है ऐसे कार्यों जिसमें इनामी बात नहीं उच्च अधिकारियों द्वारा ओर वाहवाही भी नहीं मिलती।
अब देखना है कि पुलिस चौकी स्थापित होती है और थानाधिकारी महोदय कोई ऊंची जवाब जनता ओर बाइक चोरी के खिलाफ ओर जिनकी बाइक चोरी हुई है उनको विश्वाश के रूप में क्या ठोस कदम उठाते है जिससे थाने मै सुपर कोप है कितनी सक्रियता से इनके निर्देशन में चोरी की रोकथाम करके चोरी हुई बाइक बरामद कर वहान धारको को वापस देंगे