नीमच/चौरसिया समाज नीमच द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नाग पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष मनोहर चौरसिया एवं सचिव आशीष चौरसिया महिला मंडल अध्यक्ष मीना चौरसिया एवं सचिव सुषमा चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नाग पंचमी पर्व समाज के नाग देवता के मंदिर नागेश्वर धाम पर  चौरसिया दिवस  के रूप में मनाया जाएगा कार्यक्रम का शुभारंभ नाग देवता की पूजा अर्चना से किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा एवं समाज में विशिष्ट अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के वरिष्ठ हरि प्रसाद चौरसिया एवं श्रीमती किरण चौरसिया का सम्मान किया जाएगा इस अवसर पर चौरसिया समाज एवं चौरसिया महिला मंडल के चुनाव भी संपादित किए जाएंगे । समाज के कोषाध्यक्ष नितिन चौरसिया एवं श्रीमती विनीता चौरसिया ने समाज के सभी सदस्यों से निवेदन किया कि वह कार्यक्रम में उपस्थित होकर उसे सफल बनाएं