नयागांव । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री देव नवयुवक मंडल द्वारा नगर में नागपंचमी पर मंगलवार को श्री खाखल देव महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-ढमाकों और बैंडबाजों के साथ भक्त झूमते-नाचते चल रहे थे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्री देव नवयुवक मंडल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 10,30 बजे श्री देव नारायण भगवान मंदिर से  शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान भगवान खाखल देव महाराज के चल समारोह का नगर में भक्तों द्वारा कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः देवनारायण मंदिर पहुंची, जहां महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। इस दौरान  जावद थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा नयागांव चौकी प्रभारी मंगल सिंह राठौर एवम स्टाफ उपस्थित था