सहकारी क्षेत्र की वार्षिक साधारण सभा संपन्न पढ़ें ये खबर
29 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच-जिला सहकारी क्षेत्र के बैंक एवं संस्थाओं के पेंशनर संघ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक 28 जुलाई सोमवार को दोपहर 1:00 बजे नीलकंठ महादेव मंदिर बोरखेड़ी पानड़ी पर उज्जैन से आए मुख्य अतिथि बसंत कुमार दोराया व विशेष अतिथि रवि कुमार गुप्ता के अतिरिक्त क्षेत्रीय अधिकारीआर.पी नागदा,राधेश्याम,अग्रवाल,घीसालाल सुराहा मंचासिन थे। संगठन अध्यक्ष शंभाजी राव जाधव,संघर्ष समिति अध्यक्ष बजेन्द् प्रसाद शर्मा ने सभी सदस्यों को संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी।वार्षिक साधारण सभा का संचालन सचिव विश्वास जोशी ने किया एवं विषय सूची अनुसार कारवाई का वाचन किया। व आगामी दि. 5 अगस्त को दिल्ली में जेतंर मंतर पर आंदोलन में 10 सदस्यों के जाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अश्वनी शर्मा, यशवंत चौहान, विनय अग्रवाल, अमर सिंह जयंत, आशा श्रीवास्तव, श्री मारू, गोपाल कृष्ण शर्मा,मिठू लाल राठौर,बसंत सिंह राणावत, मांगीलाल परिहार,बंसीलाल फरक्या,लक्ष्मी नारायण मीणा,अशोक जोशी, गौतम अहीर, अब्दुल हकीम शेख,प्रदीप एरन विजय नागदा,रामना रायण नागदा,भोपाल सिंह राठौड़, रामनिवास सोनी,रामप्रसाद नागदा अंनना बाफना,आमवना शांतवना आदि सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।अंत में आभार मीडिया प्रभारी मोहम्मद इलियास कुरेशी ने माना।
मो-8349265646