चीताखेड़ा से उज्जैन श्री महाकाल के लिए निकली पैदल यात्रा पढ़ें दशरथ माली की ये रिपोर्ट
30 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
चीताखेड़ा -30 जुलाई। काल भैरव मंदिर समिति चीताखेड़ा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के अवसर पर बुधवार को प्रातः 6 बजे चीताखेड़ा के बजरंग मंदिर से उज्जैन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन के लिए 5 दिवसीय चौथी पैदल यात्रा ने प्रस्थान किया।यह पैदल यात्रा चीताखेड़ा के बजरंग मंदिर से बड़े ही धूम-धाम से बम बम भोले.......,जय श्री महाकाल.....,हर हर महादेव....गगन भेदी जयकारों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई बस स्टैंड से परिभ्रमण करती हुई चैनपुरा चौराहा,राजीव कॉलोनी होते हुए घसुंडी जागीर की ओर उज्जैन के लिए कुंच किया। कनघट्टी, वही पार्श्वनाथ ,मंदसौर, दलौदा,जावरा, नागदा जंक्शन,रुई से परिभ्रमण करते हुए 250किलोमीटर दुरी तय कर पैदल चलकर उज्जैन श्री महाकाल पहुंचेंगी ।जहां श्री महाकाल को पवित्र जल चढ़ाकर जलाभिषेक कर पैदल यात्रा का समापन करेंगे।
विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल संगठन के पदाधिकारी महेंद्र माली ने जानकारी देते हुए बताया है कि कालभैरव मंदिर समिति के तत्वावधान में चौथी बार पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है। प्रातः6 बजे बजरंग मंदिर से महाकाल की जय जयकार के साथ प्रारंभ हुई, गांव की गलियों से परिभ्रमण करती हुई उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए प्रस्थान किया। इस यात्रा का चीताखेड़ा गांव के कई वरिष्ठ गणमान्यजनों ने पैदल यात्रियों का दुपट्टा ओढ़ाकर फूल-मालाओं से आत्मिक स्वागत किया गया। गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। काल भैरव मंदिर समिति की यह चौथी यात्रा है।गत वर्ष 8 से 10 कांवड़िए से शुरूआत की थी। इस बार बढ़कर 31 संख्या हुई है, पैदल यात्रा का पहला पड़ाव दलौदा के देवनारायण मंदिर पर,दूसरा पड़ाव जावरा के सीताराम बाग (मांगलिक भवन),तीसरा पड़ाव नागदा जंक्शन के हनुमान मंदिर,चौथा पड़ाव रुई ग्राम हिंदू जागरण मंच, पांचवें दिन कांवड़ यात्रा उज्जैन महाकाल पहुंचेंगी। जहां श्री महाकाल को पवित्र जल से अभिषेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली एवं भरपूर बारिश की कामना कर पैदल कांवड़ यात्रा का समापन करेंगे।