नीमच। सुप्रसिद्ध समाजसेवी नीमच के सम्राट,अशोक अरोरा (गंगानगर) का जन्मदिन आज बुधवार 30 जुलाई को गंगानगर ऑफिस परिसर में बड़े हर्ष के साथ ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। श्री अरोरा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत किलेश्वर महादेव मंदिर में राजाधिराज भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से की, इसके बाद वे अपने अविनाश ग्रुप ऑफ कंपनी के दफ्तर पहुंचे। जहां जन्मोत्सव पर बधाई प्रेषित करने वालों का पहले से तांता लगा हुआ था, सेकड़ो समर्थकों, मित्रों और आशीर्वाददाता बड़े बुजुर्गों का जमावड़ा गंगानगर परिसर में जमा हुआ...जिन्होंने श्री अरोरा को उनके जन्मोत्सव अवसर पर माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी, इस दौरान बधाई देने का क्रम दिन भर चलता रहा, समर्थक आते रहें, और केक कटते रहे, और तलियों की गूंज दफ्तर में सुनाई देती रही। घंटों तक यह सिलसिला चलता रहा। मालवा मेवाड़ से सेकड़ो चाहने वालों ने अशोक अरोरा को जन्मदिन की बधाई दी... इस अवसर बधाई देने का एक अंदाज ऐसा भी नजर आया जिसने पूरे गंगानगर परिसर को मंत्रमुग्ध कर दिया...जन्मदिन के इस खास मौके पर गंगानगर परिसर में पधारे गुरुजनों ने विशेष मंत्रोच्चार के साथ जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए इस अवसर को और भी खास बना दिया... सादगी, भक्ति, और हर्षोल्लास के बीच मनाया गया श्री अरोरा का जन्मदिन यादगार बन गया...!