बाहरी आक्रांताओं से इसलिए है महफूज है नीमच, समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर का नाम से ही थर्राते है बदमाश नीमच की सल्तनत के बेताज बादशाह के जन्म दिवस पर दिवाली जैसा जश्मन
30 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
मध्यप्रदेश के अंतिम छोर पर बसे नीमच जिला शांतिप्रिय है, नीमच में व्यापारी वर्ग हो या फिर आमजन। सभी वर्ग सुकून से रहते है... आखिर ऐसा क्यों कि लाला—पठानों की इंट्री नीमच में नहीं है, इसका जवाब एक ही है, नीमच के सम्राट अशोक अरोरा गंगानगर की धमक और चमक! जब भी नीमच का नाम आता है तो समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर का जिक्र जरूर होता है.... कोई भी दुखी उनके द्वार पर चला जाता है तो वह हंसता—हंसता ही बाहर आता है.. ऐसे व्यक्तित्व के धनी है अशोक अरोरा गंगानगर। सामाजिक क्षेत्र से लेकर पुलिस— प्रशासनिक क्षेत्र से जुडे हुए लोग भी "मदद" के लिए उनके पास पहुंचते है... स्वभाव के अनुसार हर पल "मदद" के लिए वे तैयार रहते है... सैकडों लोग ऐसे होंगे जो विभिन्न ओहदों पर बैठे होंगे और वे अशोक भाई को याद करते है.... जिले की राजनीति की बात की जाए तो हर नेता, जनप्रतिनिधि की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करते है.... वे भी भली—भांति जानते है कि अशोक भाई का व्यवहार कैसा है....
उन्हें नीचे गिराने के लिए अपने ही पराए हो गए, जिस पेड की शाखा या टहनी पर वे बैठे हुए थे, उसे ही काटने पर लग गए, जिनके नाम से ही उनकी चवन्नी चल रही थी, वे ही दुश्मन बन गए और पीठ पीछे छुर्रा घोंपने का षडयत्रं रच लिया था, लेकिन वे खुद ही बर्बाद हो गए, आज की स्थिति में उनकी स्थिति "न घर का, न घाट का", जैसी हो गई है...जनता के प्यार और मां भादवामाता की असीम कृपा के कारण समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर का कद और बढा हो गया..वे अब बचने के लिए उनका नाम भी नहीं ले सकते है, क्योंकि दूर—दूर तक यह पता चल गया है कि समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर से इनका कोई लेना देना नहीं है.... यह बातें तो उनकी जलने वालों की होगी, वहीं उन्हें स्नेह और प्यार देने वालों का कारवां और बढता ही चला गया। आज उनके जन्म दिवस पर तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर बधाईयों की झडी लगी हुई है... वहीं समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर के आफिस में दीवाली जैसा जश्न है... नीमच के सम्राट, समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर के आज 30 जुलाई 2025 को जन्म दिवस पर ढेरो शुभकामनाएं