चीताखेड़ा -1 अगस्त। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उन्नत सड़कें जो मुख्यमंत्री बात करते हैं सड़कों के मामले में सबसे धनाढ्य प्रदेश और गुणवत्ता नियंत्रण करने पर विशेष फोकस की और यातायात व्यवस्था का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर विश्लेषण, नक्शे पर प्रदर्शन और वार्षिक कार्य योजना बनानें के लिए मेनेजमेंट सिस्टम की स्थापना की। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती नजर आ रही है। नीमच विधानसभा क्षेत्र के चीताखेड़ा से नीमच सड़क की दुर्दशा की, सड़क पर गड्डे कहे या गड्ढों में सड़क।
यह खबर आमजन की मुख्य समस्या को 30 जुलाई 2025 बुधवार को मालवा हलचल एप न्यूज चैनल पर

प्राथमिकता से प्रकाशित किया गया था। समाचार को पीडब्ल्यूडी विभाग के नवपदस्थ एसडीओ सुरज जानिया ने समाचार को और आमजन की विकराल समस्या को पूरी तरह गंभीरता से लेते हुए 1 अगस्त 2025 शुक्रवार को ही गिट्टी और मिट्टी से भराई कार्य शुरू कर दिया है। क्षेत्र की आमजनता ने मालवा हलचल एप न्यूज चैनल और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी एसडीओ सुरज जानिया का आभार व्यक्त किया। एसडीओ सुरज जानिया ने कहा कि वर्तमान में फिलहाल इस मार्ग को चलायमान कर रहे हैं। वैसे इस मार्ग की टू लाइन नवीन डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर भी जारी हो चुके हैं। बहुत ही जल्दी चंद दिनों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।