कराड़िया महाराज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे वरदीचंद सालवी का निधन, शवयात्रा आज प्रातः 10 बजे पढ़ें दशरथ माली की ये खबर
01 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
चीताखेड़ा -1 अगस्त। समीपस्थ कराड़िया महाराज के सालवी समाज के वरिष्ठ नानूराम के बड़े भ्राता एवं स्वर्गीय लालूराम, पूर्व सरपंच स्वर्गीय रामप्रसाद, पप्पू लाल ,श्याम लाल, दोलतराम (डिपी) के पूज्य पिताजी एवं ओम प्रकाश,आशीष ,नवीन ,अक्षय, आनंद, सुनील, नितेश, मानव के पूज्य दादाजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 96 वर्षीय वरदीचंद सालवी का 1 अगस्त 2025 शुक्रवार की शाम को दुःखद स्वर्गारोहण हो गया। जिनकी अंतिम शवयात्रा आज दिवस 2 अगस्त 2025 शनिवार को प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान कराड़िया महाराज से निकलेगी। उल्लेखनीय है कि वरदीचंद सालवी बड़े ही देश भक्त थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक स्वर्गीय सीताराम जाजू, केसरीमल पोरवाल और नक्षत्रमल जैन इनके साथ 9 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ नीमच कोठी स्कूल में जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी दी थी। उस दौरान वरदीचंद सालवी की उम्र कम होने के कारण 6 घंटे बाद इन्हें रिहा कर दिया गया था। वरदीचंद सालवी बड़े ही हंसमुख स्वभाव, मिलनसार, मृदुभाषी,सोम्य, परोपकारी एवं देशभक्त प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।वे जरुरतमंदों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहते थे और कुशल किसान के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते थे। वरदीचंद सालवी के निधन होने की सुचना समाज एवं अन्य लोगों को जैसे ही मिली शौक की लहर दौड़ गई।