नयागांव। देश की सेवा में सहभागिता करने वाले फौजी विक्रम सिंह पुरोहित शरहद पर अपनी 25 साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने के बाद आज शनिवार को जावद रोड रेल्वे स्टेशन नयागांव पहुंचे तो उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। डीजे ढोल नगाड़ों की धुन में थिरकतें हुए युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए । जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इससे पूरे गांव का वातावरण भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के जयघोष के साथ गुंजायमान हो उठा। इस दौरान नयागांव चौकी प्रभारी मंगल सिंह राठौर सहित स्टॉफ गण ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया । साथ ही जगह -जगह स्वागत सम्मान किया। इस कार्यक्रम में परिवारजन,रिश्तेदार,शिक्षक मित्र,जनप्रतिनिधि गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।