दस्त प्रभावित पीपली खेड़ा में आज स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा घर घर सर्वे किया गया
02 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश मीणा के निर्देशन में ग्राम पिपली खेड़ा में आज शनिवार को दिनांक 2/8/25 को चिकित्सा विभाग द्वारा घर-घर दस्त रोगियों की खोज अभियान चलाकर दस्त, पेट दर्द के रोगी पाए जाने पर उनका उपचार किया गया।। स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा आज आज शुक्रवार को मिले 40 दस्त पीड़ित रोगियों का इलाज किया गया।। 29 व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ एवं 11 रोगियों के स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार हैं।। उन्हें दो दिवस का अतिरिक्त उपचार उपलब्ध करवाया गया ,साथ ही 17 नए रोगी दस्त के पाए गए।। उनका पूर्ण उपचार किया गया।। घर-घर दस्त रोगी खोज अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। यह जानकारी बीएमओ जावद डॉ राजेश मीणा ने दी है।