नाग लोक में मनोकामना महादेव
04 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। बैकुंठ धाम स्थित 167, वर्ष प्राचीन मनोकामना महादेव जो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर रहे हैं, आज सावन के अंतिम सोमवार पर प्रातः काल से जलाभिषेक के पश्चात दोपहर में भगवान मनोकामना महादेव पर नाग लोक की सुंदर झांकी का निर्माण किया गया, प्रातः से ही शहर की जनता भगवान भोलेनाथ के दर्शनार्थ मनोकामना महादेव मंदिर पर आने लगी थी समिति के संरक्षक शिव माहेश्वरी, अध्यक्ष दिलीप छाजेड़, रमेश जायसवाल, प्रवीण शर्मा ने बताया कि पूरे सावन माह में शहर के भोलेनाथ के भक्तों द्वारा जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं को भगवान भोले के समक्ष रख पूर्ण किया है ,आने वाले वर्षों में यहां एक भव्य मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है