नीमच का दशहरा मैदान बना ट्रांसपोर्ट हब, प्रशासन की लापरवाही से मंडरा रहा है बड़ा हादसे का खतरा,पढ़े समाचार
05 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच – शहर का गौरव और सार्वजनिक गतिविधियों का केंद्र टाउन हॉल एवं दशहरा मैदान, अब ट्रांसपोर्ट अड्डा बनता जा रहा है। यहां हर दिन भारी वाहन खड़े रहते हैं, ट्रकों में माल लादा और उतारा जाता है, और सबसे चिंताजनक बात – यह सब हो रहा है नगरपालिका एवं यातायात पुलिस की आंखों के सामने, मगर पूरी निष्क्रियता के साथ। नवागत ट्रैफिक थाना प्रभारी से कार्रवाई की उम्मीद ट्रकों की कतार, खेलते बच्चों के बीच हादसे का डर - टाउन हॉल के सामने अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, निंबाहेड़ा गोल्डन, श्री श्याम ट्रांसपोर्ट समेत कई छोटे-बड़े ट्रांसपोर्टर दैनिक रूप से भारी वाहन खड़े करते हैं, जिनमें सामान की लोडिंग-अनलोडिंग होती है। इसके ठीक सामने मैदान के आस पास संचालित होते हैं लगभग दो से तीन स्कूल छोटे बच्चे खेलते हैं, फुटबॉल और क्रिकेट की गतिविधियाँ चलती हैं। वहीं पास में बालाजी मंदिर, गांधी वाटिका और शहर की मुख्य सड़कों से जुड़ा अंधा मोड़ है, जहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन कर रहा है बड़े हादसे का इंतजार? - स्थानीय नागरिकों ने कई बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन न तो नगरपालिका हरकत में आई और न ही ट्रैफिक पुलिस। सवाल उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? क्या सिर्फ गरीब ठेले वाले, दुकानदार और आम जनता ही नियमों के लिए हैं, और ट्रांसपोर्ट संचालकों को मिली है छूट की छड़ी?दोहरे मापदंड? - दशहरा मैदान जैसी सार्वजनिक जगहें जहां बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों की आवाजाही होती है, वहां इस प्रकार का अवैध ट्रांसपोर्ट संचालन साफ तौर पर जन सुरक्षा से खिलवाड़ है। ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही है, फिर भी कार्रवाई का अभाव प्रशासन की नीयत पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है – किसी हादसे के बाद या उससे पहले!