एड नीमच। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यातायात प्रभारी अमित सारस्वत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को  मालाखेड़ा फंटा और जैतपुरा फंटा क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से लगाए गए ठेलों को व्यवस्थित किया गया, जिससे यातायात बाधित न हो। इसके साथ ही टीम ने वाहनों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म भी हटवाई और नियमों  का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। प्रभारी सारस्वत ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।