नीमच।  दिनांक 05.08.2025 को खनि अधिकारी श्री गजेन्द्रसिह डावर एवं टीम द्वारा अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध नीमच क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज रेत, मुरूम एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 03 वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत् जप्त किये गये है। उक्त वाहनों को पुलिस थाना नयागांव चौकी / नीमच सिटी/जीरन की अभिरक्षा में कलेक्टर महोदय के आगामी आदेश/निर्देश तक सुरक्षार्थ खडे किये गये है। अवैध परिवहन / उत्खनन में संलिप्त वाहनों का पंजीयन क्र. निम्नानुसार है । डम्पर वाहन रजिस्ट्रेशन MP21 H1916,HR47 C2001,ΜΡ 14 ΛΕ1701 को जप्त किया गया