जावद में ऊटी लहसुन की गाड़ियों से जाम नही यह व्यापार है, मिल रहा है लोगों को रोजगार, एसा होगा तो आने वाला समय में नगर का नाम होगा रोशन, यह पढे खबर..!
06 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
जावद । प्रेस क्लब जावद तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहा नगरवासियों की बात माने तो नगर में आज के 40 वर्ष पूर्व जावद मंडी व्यापार का नाम पूरे मालवा मेवाड़ क्षेत्र में चलता था लेकिन कब इस व्यापार को किसी की नज़र लगी की धीरे धीरे मंडी का व्यवसाय पूरा खत्म हो गया और यहां का व्यापार ब्याज बटटे मे तब्दील होकर व्यापार, व्यवसाय, बाजार धीरे धीरे खत्म हो गया। नगर के बीचो बीच जावद नगर की धानमंडी सुनसान पड़ी हुई है। कहते है की बुरे समय के बाद अच्छा समय भी आता है आज के 7 साल पहले कुछ जागरूक व्यापारियों ने ऊटी लहसुन बीज लाकर किसानो को बेचना चालू किया तब से आज नगर के व्यापरियों एवं क्षेत्र के किसानो के बीच आपसी भरोसा ऐसा जमा की आज कर्नाटक से लेकर अनेक राज्यों से गाड़ियों का काफिला कई राज्यों एवं जिलों से निकलकर एक छोटे से क्षेत्र जावद मे आ रहा है जिसका जागता परिदृश्य वाहनों का लम्बा काफिला बता रहा है अगर समय रहते एक और ओषधीय उपज मे जावद मंडी की विश्वयनीयता बन जाए तो जावद के युवाओं को व्यापार के लिए नगर से पलायन नहीं करना पड़ेगा और बेहतर रोजगार मिलेगा। प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने आगे कहा कुछ विध्नसंतोषी लोग सदा दुखी रहते है यह बात भी हमे इसलिए कहना पड़ रही है कि साथ ही यह सुना जा रहा है कि एक कारोबारी तबका यह कभी नहीं चाहता की नगर का व्यापार बैहतर तरिके से निरंतर व्यापार चले यानिकी जावद को गर्त मे धकेलने के लिए सदैव तैयार बैठे रहते है वह उनको वाहनो की लम्बी कतारे जो किसान माल खरीदने के लिए आए है उनको हमेशा जाम के हालात के रूप में ही दिखायेंगे और एक दूसरे को बताएंगे। जब व्यापार के लिए वाहन आएंगे तो जाम भी लगेगा लेकिन इससे नगर का व्यापार हित भी हो रहा है बाहर से किसान आएगा तो नगर के सभी छोटे, बडे दूकानदारो को व्यापार देकर जायेगा और आमदानी होगी। वही बताया जा रहा है कि आने वाले समय मे जावद मंडी भी लाखो का टैक्स इन्ही व्यापारियों से आएगा। जाम भी लगेगा वाहन (गाडिया) रोड पर दिखेगी हो हल्ला मचाने के बजाय बाहर से आये किसानो को प्रेम से बोलकर और सहूलियत दी जाये जिससे वह अन्य दूसरी मंडी में कभी नही जाकर जावद मंडी एवं नगरवासियों की तारीफ चारो और करके कहे नगर हो तो जावद जैसा।