नीमच। जीरन थाना की कार्रवाई के बाद आरोपी दर्शन शर्मा का एक और नया कारनामा सामने आया है। रूपये एठने के लिए धौखाधड़ी करने के एक मामले में पुलिस अधीक्षक अंकीत जायसवाल को शिकायत की गई है। जानकारी के मुताबिक ग्वालटोली निवासी कुलदीप जावट ने दर्शन शर्मा पर यह आरोप लगाते हुए शिकायत की है कि वर्ष 2023 में कुलदीप ने एक्सयूवी कार विक्रय करने का एक विज्ञापन अखबार में था जिसमें संपर्क के लिए नम्बर भी लिखे हुए थे। कुलदीप ने जब उक्त नम्बरो पर संपर्क किया तो दर्शन शर्मा से उसकी बातचीत हुई। दर्शन शर्मा ने खुद को अधिवक्ता बताया और कुलदीप को मिलने के लिए नीमच कोर्ट में बुलाया। जहां दर्शन शर्मा ने अपनी कार को नया मोडल बताकर 4 लाख रूपये में बेचने की बात कही। कुलदीप को बातो में लेकर मौके पर 1 लाख रूपये दर्शन शर्मा ने फोन—पे के माध्यम से ले लिए, जिसके बाद कुलदीप ने उक्त कार को किसी मिस्त्री को दिखाया, तब पता चला की दर्शन ने उसके साथ धौखाधड़ी की है, जिस कार को नया मोडल बताकर बेचा जा रहा है वह दरअसल वर्ष 2012 के पुराने मोडल की है। कुलदीप ने तुरंत दर्शन शर्मा से संपर्क कर अपने रूपये लौटाने की बात कही। तब दर्शन शर्मा ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया और रूपये भी नही लौटाए। जिससे कुलदीप दर्शन शर्मा की नियत को भांप गया कि दर्शन ने रूपये एठने के लिए धौखाधड़ी की है। ऐसे में कुलदीप ने कई दिनों तक दर्शन शर्मा से अपने 1 लाख रूपये लौटाने की मांग की, लेकिन दर्शन शर्मा की नियत में खोंट होने के चलते रूपये नही लौटाए। कई महिनो के बाद ऐसे — तेसे दर्शन शर्मा ने मात्र 50 हजार रूपये लौटाकर बकाया रूपयो को स्यायी ख्यायी बताकर कुलदीप को रवाना कर दिया। जिसके बाद वर्ष 2024 में कुलदीप ने संबंधित थाना केंट में दर्शन शर्मा के विरूद्ध धौखाधड़ी कर रूपये एठने के संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन उक्त शिकायत पर कोई कार्रवाई नही हुई। जिसको लेकर शिकायतकर्ता कुलदीप ने अब दर्शन शर्मा पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से गुंहार लगाई है।