जावद । नगर में आज धाकड़ समाज द्वारा भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। श्री धाकड़ युवा संघ के जिला अध्यक्ष हरीश धाकड़ ने बताया कि आज गुरुवार को धरणीधर जन्मोत्सव समिति और गुरुद्वार प्रबंधन समिति के तत्वाधान में जावद नगर में प्रातः 9 बजे से भव्य शोभायात्रा एवम चल समारोह निकाला जायेगा। जिसमें जावड़ नगर सहित आसपास गांवों के धाकड़ समाज जन अच्छी खासी संख्या में सम्मिलित होंगे।