एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर होगा ध्वजारोहण,औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण भी होगा
14 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) के ग्रीन बेल्ट गार्डन में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रातः 11.15 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। ध्वजारोहण का कार्य ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नीमच की वरिष्ठ सविता दीदी द्वारा ग्रुप सदस्यों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस मौके पर बीके श्रुति बहन तथा युवा उद्यमी एवं समाजसेवी निखार गोयल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने बताया कि सेठ जीवन दुआ की स्मृति में चल रहे श्रंखलाबद्ध पौधारोपण कार्यक्रम के तहत, आज उद्योग विभाग नीमच के संयुक्त तत्वावधान में, औद्योगिक क्षेत्र स्थित नवीन न्यायालय भवन के सामने पानी की टंकी के नीचे दोपहर 3 बजे पौधारोपण किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक योगिता भटनागर ने जानकारी दी कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा, अन्य जिला अधिकारी, उद्योग संघ के प्रतिनिधि और एनएसएसजी सदस्य उपस्थित रहेंगे।