रतनगढ़ में तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सकलेचा हुए शामिल, देशभक्ति से ओतप्रोत हुआ
14 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
रतनगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज सुबह 11.00 बजे रतनगढ़ किले से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा में जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण,रतनगढ़-डिकेन मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा,मंडल महामंत्री पिकेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष सुगना बाई कचरूमल गुर्जर,सभी पार्षदगण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा किले से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,नीमच-सिंगोली रोड,झंडा चौक,जाट रोड होते हुए सब्जी मंडी तक पहुंची। यात्रा के दौरान हर चौराहे पर पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा व्यवस्था एवं आकर्षक सजावट की गई,जिससे पूरे नगर का वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।