नीमच। प्रदेश की महिला बाल विकास तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने प्रदेश के साथ ही सभी जिलेवासियों को 15 अगस्‍त 2025 स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। प्रभारी मंत्री भूरिया ने अपने संदेश में कहा, कि स्‍वतंत्रता दिवस आ़ज़ादी का  यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्‍यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हम सभी को राष्ट्र के प्रति सेवा समर्पण एंव देश भक्ति का संकल्प लेना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने सभी जिलेवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की है।