स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच में आज जन्माअष्ठमी पर्व धूमधाम से मनाया
14 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच में दिनांक 14/08/2025 को विद्यालय मेें प्री-प्रायमरी वर्ग के बच्चों द्वारा श्री कृष्णजन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की अष्ठमी को मनाया जाती है। विद्यालय की प्राचार्या व डायरेक्टर डा. चारुलता चौबे द्वारा श्री कृष्ण बाल गोपाल के समक्ष दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी के विद्यार्थी कृष्ण-राधा, यशोदा व गोपियों की वेशभूषा में आए और कई मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। कक्षा एलकेजी के नन्हे-मुन्ने छात्र ’’गोविंद बोलो, हरी गोपाल बोलो’’, युकेजी के बच्चो ने ’’अलबेला मद नैनो वाला’’, कक्षा 1 के बच्चो ने ’’अच्चुत्तम केशवं, कक्षा दुसरी के विद्यार्थियो ने ’’नटखट जमुना तट पर’’ व मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। अंत में बच्चो से मटकी फोड़ करवाया गया। सभी बच्चो ने भरपूर आनंद लिया।इस अवसर पर उपप्राचार्य राहुल पाल व हेडमास्टर सुनील बागड़ी भी उपस्थित रहे।