सिंगोली। देश की आज़ादी का 79 वां स्वतंत्रता दिवस सिंगोली में बड़े ही हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह से ही नगर में राष्ट्रीय गीतों की गूंज वातावरण में देशभक्ति का संचार कर रही थी। सुबह 9 बजे नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और तिलस्वां रोड स्थित कृषि मंडी परिसर पहुंचे। यहाँ नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। इस अवसर पर नगर परिषद द्वारा स्कूली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।स्वतंत्रता दिवस पर नगर की विभिन्न शासकीय, अर्धशासकीय, निजी एवं सामाजिक संस्थाओं में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। तहसील कार्यालय में तहसीलदार शंकर सिंह पटेल, पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी भूरालाल भाबर, भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष राजेश नागोरी, अंजुमन मदरसा में सदर रईस खान तथा गोशिया मदरसा में शौकत नीलगर द्वारा ध्वजारोहण किया गया