स्वास्थ परीक्षण कर बच्चों को दी गई विटामिन "ए" की खुराक,नयागांव में टीकाकरण दिवस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी सेवाएं नयागांव। आंगनवाडी केन्द्र पर आज मंगलवार को टीकाकरण दिवस के साथ ही rbsk टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दस्तक अभियान के तहत विटामिन A की खुराक दी गई है जो कि बच्चों के स्वास्थ्य और विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा, ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) और जिंक के बारे में हितग्राहियों को जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से सुधा व्यास मैडम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लता शर्मा, कृष्ण शर्मा अनामिका प्रजापत विमला पांडे उपस्थित रहे।