नीमच-समीपस्थ गांव अरनिया बोराना मे भगवान श्री देवनारायण के देवरा पर सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन जारी है,जो पंडीत गौ संत श्री विष्णु नारायण महाराज मंदसौर वाले के मुखारविंद से हो रहा है, श्रीमद भागवत कथा 23 अगस्त से 29 अगस्त तक टुवारिया परिवार के मांगीलाल पिता प्यारा टुवारिया के सानिध्य मे हो रही है। 29 अगस्त शुक्रवार को श्रीमद भागवत कथा के समापन के साथ ही श्री देवनारायण देवरा पर रात्रि जागरण और दिनांक 30 अगस्त शनिवार को सुबह टुवारिया परिवार के कन्हैयालाल के पुत्र व मांगीलाल के पौत्र पुष्कर का पालना बांधने का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात महा प्रसादी का आयोजन होगा ।