नीमच। समीपस्थ गांव जवासा एवं ग्राम मालीया तहसील जीरन के किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पंहुचे, जहा उन्होंने हाथों में सोयाबीन की फसल लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अपने खेतों में खड़ी सोयाबीन की नष्ट हो चुकी फसल को हाथों में लेकर कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम
 डिप्टी कलेक्टर चन्द्र सिंह धार्वे को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें किसानों ने कहा कि अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल पीला मोजेक रोग की वजह से पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। सभी किसानों की फसल अकारण सुख चुकी हैं ,और अफलन की स्थति उत्पन्न हो रही हैं। किसानों ने मांग की की खेतों में खड़ी उनकी सोयाबीन की फसल की जांच करवाकर शीघ्र ही उन्हें मुआवजा राशि दिलवाई जाए। इस दौरान दिग्विजय सिंह आमली खेड़ा,सूर्यपाल सिंह जनक राठौर पूर्व सरपंच
प्रेमसुख ज पाटीदार सहित किसान मौजूद रहे।