नीमच। अरनिया बोराना - भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिय नीलाघर घोड़े के 1114 वाँ अवतार दिवस भादवी छठ महोत्सव के इस सुअवसर पर आज शाम को 4:00 बजे से भगवान श्री देवनारायण देवरा से श्री देवनारायण जी और नील घर घोड़े की झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा जिसमें ढोल व को डीजे के साथ सभी देव भक्त नाचते गाते हुए देवनारायण देवरा से शोभायात्रा प्रारंभ होकर गांव के सभी प्रमुख चौराहे श्री हनुमान जी मंदिर, शिव जी मंदिर, श्री राम मंदिर चौक, श्री माताजी चौक, कंकाली माता चौक से होते हुए पुनः भगवान श्री देवनारायण के देवरा पर शाम को 7 बजे आरती और महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा, अतः समस्त ग्राम वासियों, देव भक्तों और माता बहनो से निवेदन है कि भगवान देवनारायण की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाएं । 🕎🕎 जय श्री देव