नीमच टुडे ऑफिस पर गणेशोसत्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेशोत्सव के दूसरे दिन भगवान गणेश की महा आरती करने ज्ञानोदय एजुकेशन फॉ ग्रुप के चेयरमेन अनिल चौरसिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर अंब और अंकुर गर्ग नीमच टुडे ऑफिस पधारे। इस अवसर पर अतिथियों ने भगवान गणेश की महाआरती की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा भगवान गणेश की कृपा पूरे नीमच जिले पर बनी रहे और सभी खुशहाल रहे। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने कहा नीमच टुडे पर भक्तिमय आयोजन में शामिल होना गर्व की बात है। भगवान गणेश हम सभी कृपा बाए रखे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर अंब ने कहा भगवान गणेश रिद्धी-सिद्धी के देवता है धन-धान्य से भरते हैं। उनकी कृपा हम सभी बनी रहे और नीमच टुडे को आयोजन के लिए बधाई। इस अवसर पर नीमच टुडे एडीटर राकेश सोन, राजा कुरैशी, करण डूंगरवाल, मोंटी जेरिया, हेमंत सगर, अंकित मेवाड़ा, अमान खान, तनवी लेखरा और पूर्वा यादव ने अतिथियो का स्वागत किया।