तेज आवाज के सायलेंसर लगाने पडा महंगा,150 सायलेंसर का बुल्डोजर चलाकर किया नष्टीकरण,यातायात पुलिस ने की कार्यवाई
30 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच जिला पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना यातायात प्रभारी द्वारा अभियान के तहत के तेज आवाज वाले सायलेंसर वाले वाहनो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात पुलिस द्वारा लगभग 150 बुलेट वाहनो के सायलेंसर जप्त किये गए थे।जप्त लगभग 150 सायलेंसर का आज पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर अति. पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी यातायात नीमच की उपस्थिती में बुल्डोजर चलवाकर उनको नष्ट किया गया। यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों में फरटिदार सायलेंसर, प्रेशर हार्न, सर्चिग लाईट व काली फिल्म का उपयोग ना करे। अन्यथा उचित वैधानिक दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।