श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नीमच जिले के जावद तहसील में हुई नई नियुक्तियां, कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी,
30 Aug 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, जो युवा शक्ति को एकजुट कर समाज और संगठन में नई ऊर्जा का संचार कर रही है, ने नीमच जिले की जावद तहसील में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष ठा.सा. शिवप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह चंद्रावत तथा उज्जैन संभाग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के आदेशानुसार और प्रदेश महामंत्री पुष्पराज सिंह बावल की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में नियुक्तियां संपन्न हुईं।
इन नियुक्तियों में-
भवानी सिंह सिसोदिया ठि. मोड़ी को जावद तहसील अध्यक्ष, रसपाल सिंह सिसोदिया को जिला उपाध्यक्ष, भानुप्रताप सिंह सिसोदिया को जिला सचिव, विरम सिंह को तहसील महामंत्री, जावद, कुंवरपाल सिंह को जिला मंत्री, विपन सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, जावद के रूप में दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व ने पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने पद की महिमा, महत्व और सम्मान को बनाए रखते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने हेतु तन-मन-धन से कार्य करने का आह्वान किया गया।
पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यकाल के दौरान पद का व्यक्तिगत या राजनीतिक उपयोग, अनुशासनहीनता अथवा किसी भी प्रकार से संगठन को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में पद से तत्काल मुक्त किया जाएगा। नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन और जिलेभर से सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।