नीमच । जीरन थाना निरीक्षक उमेश यादव की बहादुर टीम ने बाढ़ के पानी में फंसे सुंदर पिता दशरथ पाटीदार निवासी नयाखेड़ा थाना जीरन को पुलिस टीम ने सकुशल पानी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। इस सराहनीय कार्य में सहायक उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चौहान,सहायक उप निरीक्षक कप्तान सिंह तोमर,प्रधान आरक्षक सौरभ सिंह सेंगर, आरक्षक दीपक कुमार परमार,हल्का पटवारी नवीन तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।