नीमच। भाजपा द्वारा आज भारत माता चौराहे पर गंगा जल से शुद्धिकरण का कार्यक्रम रखा गया है। भाजपाइयों ने बताया कि जीतू पटवारी ने अपने कदम रख पवित्र नीमच को गंदा कर दिया। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भारत माता चौराहा पर गंगाजल से शुद्धिकरण किया । इस अवसर वरिष्ठ नेता शिव माहेश्वरी, दिलीप छाजेड़, गजेंद्र चावला, बाबूलाल नागदा, प्रवीण शर्मा, सुरेश सेनी ओम प्रकाश काबरा, प्रकाश मंडवारिया, पार्षद किरण शर्मा, मीना जायसवाल, ममता कान्हा सोनी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे