सेन्ट्री कार से आए चोर,स्कीम नं. 34 में मंडी व्यवसायी के यहां की लाखों की चोरी
10 Sep 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच । स्थानीय स्कीम नं. 34 के मकान नंबर 331 में रहने वाले मंडी व्यवसायी हरीश डांगी के मकान में मंगलवार रात 10 बजे करीब अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर वहां से करीब 4 लाख नगदी व 4 लाख से अधिक के आभूषण ले उड़े। चोरी की घटना के समय मंडी व्यवसायी हरीश डांगी अपनी पत्नी व पुत्र के साथ बालाजी मंदिर में दर्शन करने गये थे। जब वह मंदिर से लौटे तो चोर उनके सामने भागे और उन्होंने पकड़ने का प्रयास भी किया किंतु वे पेचकसनुमा हथियार फैंक उन्हें डराते हुए भाग निकले। सूचना पर केन्ट थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान मय टीम के साथ मौके पर पहुंची व मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीमों को चोरों की तलाश में रवाना किया।
सेन्ट्रो कार से आए थे चोर - चोरी की इस घटना के बाद जब पुलिस व क्षेत्रवासि ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो मालूम हुआ कि चोर संख्या में दो थे और सेन्ट्रो क से आए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सेन्ट्रो कार को ट्रेस कर लिया है, जिस आधार पर चोर जल्द शिकंजे में हो सकते हैं।