नीमच। शहर के बंगलो में एरिया में अवैध निर्माण की तस्वीरें एक बार फिर से सामने आने लगी है, लंबे समय से अवैध निर्माण के खिलाफ ठंडे बस्ते में पड़ी कार्यवाहियों ने बिलों में छुपे अवैध निर्माणकर्ताओं का जगा सा दिया है, और बेतरतीब अवैध निर्माण कार्यों ने एक बार फिर जन्म ले किया है...जहां निर्माणकर्ता को न तो बंगला एरिया की गाइडलाइन से सरोकार है, और न ही नपा की कार्यवाहियों का डर...साफ जाहिर है, लंबे समय से बंगला एरिया में बंद पड़े अवैध निर्माणकार्यों को दबी जुंबा से हरि झंडी दी जा रही है,,,जहां निर्माणकर्ताओं और जिम्मेदारों की सांठगांठ से यह अब संभव हो पा रहा है...नतीजा शहर के महाराणा बंगला में अवैध निर्माण की शुरुआत हो चुकी है, और बेख़ौफ़ी का आलम यह है कि निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है,... नीमच नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका के अधिकारियों की मिली भगत से शासन के नियम कायदों को बलाए ताक में रखते हुए धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जिसमें भूमाफियाओ का हाथ भी बताया जाता है। बात की जा रही है नीमच के महाराणा बंगला एरिया की जहां एक धार्मिक स्थल के पास आम रोड पर किसी बड़े प्रॉपर्टी ब्रोकर और रेडीमेड व्यवसाय से जुड़े भाऊ का अवैध निर्माण चल रहा है जहां नीचे से लेकर ऊपर तक दुकानों का निर्माण किया जा रहा है पिछले कुछ महीनो से शासन के तमाम नियम कायदों को नजर अंदाज कर अवैध तरीके से निर्माण कार्य किए जाने की जानकारी जब मिली तो नगर पालिका सीएमओ को अवगत करवाया गया है । बताया जाता है कि बिना किसी वैध अनुमति के यहां निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कुछ कतिपय अधिकारी सम्मिलित है इनका कहना नीमच नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी प्रकार से शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य को होने नहीं दिया जाएगा फिर चाहे वह किसी भी व्यक्ति का हो। महाराणा बंगले में इस प्रकार से किसी का अवैध निर्माण कार्य की जानकारी आपके द्वारा मेरे संज्ञान में आई है मैं इसे तत्काल दिखाती हूं । दुर्गा बामनिया *सी एम ओ नगर पालिका नीमच*