नीमच।  जावद तहसील के भगवानपुरा के अंतर्गत आने वाला चिरमीखेडा गांव के रमेश बंजारा ने स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील दाल पतली और रोटी कच्ची जली हुई का विडियो बनाया तो मध्यान्ह भोजन का ठेका संचालित करने वाले भगवानपुरा के अमरलाल गुर्जर ने उसे धमकाया। इस संबंध में कोई कार्रवाई प्रशासन की तरफ से नहीं की गई है। अब ऐसे में मिड-डे मील योजना में भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। दाल पतली और रोटी भी कच्ची जली हुई दी जा रही हैं,  सब्जी तो पानी मिलाकर दी जा रही हैं जो स्कूली छात्र छात्राओं को खाने में बिल्कुल भी स्वाद नहीं आ रहा है। अब ऐसें में जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारियों को इस और ध्यान देना होगा,,