नीमच में जीएसटी टीम का छापाः ड्राईफ्रूट्स व्यापारी की दुकान और आवास पर जांच, दस्तावेजों की हो रही पड़ताल
16 Sep 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। त्योहार से पहले नीमच में जीएसटी विभाग को टीम सक्रिय हो गई हैं आज मंगलवार को तिलक मार्ग पर स्थित ड्राईफ्रूट्स व्यापारी की दुकान पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। जीएसटी अधिकारी राजीव परिहार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने दोपहर 2 बजे सराफा बाजार स्थित फूलचंद परशुराम गर्ग एंड संस पंसारी की दुकान पर छापा मारा। व्यापारी के ड्राईफ्रूट्स व्यवसाय में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थी । जीएसटी टीम दुकान के साथ जवाहर नगर स्थित व्यापारी के आवास पर भी पहुंची। दोनों स्थानों पर सभी दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है। इस अचानक छापे से स्थानीय व्यापारियों में हलचल मच गई है। अधिकारियों के अनुसार अभी दस्तावेजों की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी