मां शबरी भील समाज सेवा समिति का पुनर्गठन, मांगीलाल भील बने जिलाध्यक्ष
17 Sep 2025
NEEMUCH NEWS
दड़ौली । मां शबरी भील समाज सेवा समिति का जिले में पुनर्गठन हो गया है। इसमें अध्यक्ष पद पर मांगीलाल भील निवासी किरता को चुना गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी मोहनलाल खाटकिया रूपाहेली को दी गई हैं। उक्त जानकारी देते हुए नवनियुक्त सचिव मोहन खाटकिया ने बताया कि जिले में भील समाज के उत्थान, समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने, जनजागरण के उद्देश्य को लेकर समाज की यह कार्यकारिणी गठित की गई है। यह समिति नानालाल भील धाकड़ खेड़ी और कारूलाल चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य के संरक्षण में कार्य करेगी। हेमराज खाटकिया रामनगर को जिला प्रभारी, शालिग्राम डायना को जिला महासचिव के साथ ही, समाज के अन्य सक्रिय सदस्यों को भी इस बैठक में जिम्मेदार पदों पर पदाधिकारी बनाया गया।