नीमच, 16 सितम्बर।  रामपुरा तहसील के पिपलिया सिंगाड़िय अंतर्गत आने वाले गांव कराडिया के ग्रामीण एकत्रित होकर कलेक्ट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम शिकायती आवेदन दिया जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि पिपलिया सिंगाड़िया में वहां के सरपंच व सचिव द्वारा खेत, तालाब योजना में फर्जी तरीके से तालाबों व डंकवेल है. स्वीकृति करवा कर उसकी राशि निकलवा ली है। वहीं ज्ञापन में अन्य ई बिंदुओं का विस्तृत उल्लेख है, तथा किन-किन लोगों के खाते मे शि डाली गई उसका भी जिक्र किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर सख्त कार्यवाही करने की मांग की हैं।