नीमच के ज्ञानोदय कॉलेज की 5 बसों में फिटनेस की मिली खामियां,यातायात टीआई अमित सारस्वत ने की प्रभावी कार्रवाई
18 Sep 2025
NEEMUCH NEWS
मनोज मीणा की ये रिपोर्ट
ज्ञानोदय कॉलेज की पांच बसें अनफिट, यातायात विभाग की कार्यवाही,पुलिस व परिवहन विभाग ने दिखाई सख्ती, दुर्घटना के बाद जागा अमला
नीमच। स्कीम नम्बर 34 में मंगलवार दोपहर हुर्ई बस और टेम्पो की भीड़ंत के बाद यातायात अमले ने सभी स्कूली बसो पर कार्रवाई का मन बना लिया है। आज बुधवार दोपहर को नवीन न्यायालय परिसर के बाहर यातायात की टीम ने स्कूली बसो को रोककर उनके दस्तावेजो की जांच की। जांच के दौरान कार्रवाई में ज्ञानोदय कॉलेज की करीब 5 अनफीट बसो पर चालानी कार्रवाई कर समझाईश दी गई। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि ज्ञानोदय कॉलेज की कई अनफीट बस स्कूली बच्चो को भरकर सड़को पर दौड़ रही है। जिसके मद्देनजर बुधवार दोपहर को यातायात की टीम ने सभी स्कूली बसो और मिनी बसो की जांच की। जिसमें पहले ज्ञानोदय की 4 बसो को रोका गया, जिनके दस्तावेज खंगालने पर पता चला की सभी वाहनो की फिटनेस नही है। मौके पर 3 बसो पर चालानी कार्रवाई करते हुए 8 हजार रूपये का जुर्माना वसूला। वही एक बस यातायात थाना की अभिरक्षा में खड़ी करवाई गई। देर शाम तक चली इस कार्रवाई के दौरान एक और बस ज्ञानोदय की अनफीट बस पकड़ में आई, जिस पर भी चालानी कार्रवाई की गई।
ज्ञानोदय कॉलेज व स्कूल की कुल 5 बसो से 13 हजार समन शुल्क राशि वसूली गई।
अन्य मार्गो से चोरी छुपे निकाली बसे
यातायात विभाग की कार्रवाई को देख और ज्ञानोदय की 4 बसो को मौके पर खड़े होने की सूचना मिलने पर ज्ञानोदय कॉलेज की अन्य बसे यातायात अमले को चकमा देते हुए शहर के अन्य मार्गो से बसो को ले जाते हुए दिखाई दिए। जिन्हे पकडने में यातायात नाकाम रहा। लेकिन मौके पर जितनी भी स्कूली बसे यातायात के निगाहो में आई उन सभी बसो की बारिकी से जांच की गई। जिसमें अधिकांश बसो ज्ञानोदय की थी, जिनकी फिटनेस नही थी। हांलाकि देर शाम तक ज्ञानोदय की 5 बसो पर यातायात विभाग द्वारा कार्रवाई को अंजाम देने में सफलता प्राप्त की।
परिजन होते रहे परेशान
स्कूली बसो पर यातायात की कार्रवाई के बीच ज्ञानोदय कॉलेज की कई बसे अपना रूट बदलकर अन्य मार्गो से निकाली गई। जिसके चलते स्कूली बच्चो को घर पहुंचने में काफी मशक्कतो का सामना करना पडा। वही बच्चो के निर्धारित समय पर घर न पहुंचने पर परिजन भी परेशान होते रहे। कई परिजन तो अपने बच्चो की तलाश में जुट गए, जिसमें कुछ परिजन यातायात विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई में खड़े दिखाई दिए।