खनिज विभाग के वाहन को टक्कर मारने वाले डम्पर,चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
20 Sep 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। दो दिन पूर्व 17 सितम्बर की रात जावद-रतनगढ़-डिकेन आम रोड पर रेत का अवैध परिवहन कर रहे डम्पर क्रमांक आरजे 09 जीई 5593 के चालक खनिज विभाग की टीम द्वारा डम्पर को रोकने का ईशारा करने पर डम्पर को रोकने के बजाय खनिज विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान उपयोग लाये जा रहे वाहन क्रमांक एमपी 44 जेड सी 2770 को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था व मौके से फरार हो गया था। मामले में खनिज अधिकारी गजेन्द्रसिंह डाबर ने डिकेन चौकी पर डम्पर चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 281, 125 (ए), 132 बीएनस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।