आस्था और उल्लास -*इस बार दस दिनों तक गूंजेंगे माता रानी के जयकारे, मंदिरों में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु पढ़ें दशरथ माली की ये रिपोर्ट चीताखेड़ा - 22 सितंबर। शारदीय नवरात्र उत्सव की शुरुआत बड़े ही धार्मिक उल्लास के साथ प्रथम दिवस सोमवार को घट स्थापना के साथ दस दिवसीय नवरात्री उत्सव के शुभारंभ के साथ खनकने लगी डांडियों की खनक । अंचल भर में माता के मंदिरों सहित गांव -गांव घर- घर चौक - चौराहों पर बने पंडालों में माता नवदुर्गा की स्थापना की जाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना प्रारंभ हो चुकी है। वहीं माता के मंदिरों में भी विशेष रूप से साज-सज्जा के साथ रंग-रोगन किया जाकर लाईटिंग व साउंड के साथ माता रानी के भजनों के कर्णप्रिय भजन श्रद्धालुओं को आल्हादीत कर रहे हैं। सोमवार से दस दिवसीय नवरात्री उत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन भक्तों द्वारा पंडालों में घट स्थापना व मूर्ति स्थापना कर पूजन आरती व हवन के आयोजन किए गए। भक्त ढ़ोल ढमाकों की थाप व गुलाल के रंग में सराबोर थे। सोमवार पूरा दिन माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा और मां की भक्ति भरा रहा। माता के मंदिरों में पहले ही दिन दर्शन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। भक्ति व शक्ति के आगे हर शीश नतमस्तक नजर आया। विगत कई वर्षों से काराबावजी चौक पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा धूमधाम से माता रानी की प्रतिमा की स्थापना करते रहे आ रहे हैं। समिति के सदस्य रजनीश दक, नागेश्वर जावरिया, सुनिल शर्मा, प्रभु लाल बसेर, शेलेन्द्र कुमार सगरावत सहित माता बहनों ने उपस्थित रहकर पूजा अर्चना की। यहां नवरात्रि में किये जाने वाले गरबा अंचल भर में काफी चर्चित होकर धर्मालुओं, माता, बहनों के लिए आनंददायक वातावरण निर्मित करता है। *आवरी माता जी के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं लगा रहे हैं हाजरी*----- -- नवरात्रि उत्सव पर क्षेत्र भर के माता मंदिरों में भक्तों का दर्शनार्थ तांता लगने लगा है , आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी,जय अम्बे,सीतला माता, वैष्णो देवी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब अपनी मनोवांछित कामना लेकर हाजरी लगा रहे हैं और जयकारों के साथ ही माता रानी को शीश नमन कर रहे हैं। *पुलिस प्रशासन द्वारा माकुल व्यवस्था*------ पुलिस प्रशासन ने भी पुरा प्लान तैयार कर लिया है। जीरन पुलिस थाना प्रभारी उमेश यादव के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया क्षेत्र में आयोजित गरबा महोत्सव वाले प्रत्येक गांव में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखकर अंचल भर में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।