माधवकृष्ण सिंघानिया बने सी.आई.आई. बिजनेस मार्केटिंग फोरम के अध्यक्ष !
24 Sep 2025
NEEMUCH NEWS
संतोष जैन- राजस्थान किरण
नई दिल्ली/ जे.के. सीमेंट के संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं सीईओ माधव कृष्ण सिंघानिया CII इंडिया बिज़नेस मार्केटिंग फोरम के अध्यक्ष चुने गए। सी.आई.आई. बिजनेस मार्केटिंग फोरम का उद्देश्य B2B मार्केटर्स के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना है जहाँ वे आपस में संवाद कर सकें, सीख सकें और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी व्यवसायों का निर्माण कर सकें। भारतीय उद्योग परिसंघ CII ने “इंडिया बिज़नेस मार्केटिंग फोरम (IBMF)” की शुरुआत की है। यह अपने तरह का पहला राष्ट्रीय मंच है,जिसका उद्देश्य भारत में B2B मार्केटिंग की आवाज़ को आगे बढ़ाना है। जिसके चेयरमैन के रूप में माधवकृष्ण सिंघानिया, संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं सीईओ,जे.के.सीमेंट लिमिटेड,इस अनोखी राष्ट्रीय पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह फोरम भारत के प्रमुख बिज़नेस मार्केटिंग नेताओं को एक साथ लाता है ताकि विचारों का निर्माण किया जा सके,नीतिगत समर्थन को मज़बूत किया जा सके और भारत की विकास यात्रा में B2B मार्केटिंग की भूमिका को और सशक्त किया जा सके। इस पहल से सक्षम होगा B2B मार्केटिंग को आकार देने वाली प्रवृत्तियों और रणनीतियों पर उच्च-स्तरीय संवाद, नीति एवं समर्थन प्रयासों में उद्योग की एकीकृतआवाज़, औद्योगिक और B2B मार्केटिंग में AI और उभरती तकनीकों का उपयोग,सह-अध्ययन और समाधान के लिए कार्यकारी समूह, ज्ञान मंच, नेतृत्व ट्रैक और मेंटरशिप कार्यक्रम, वैश्विक बेंचमार्किंग द्वारा व्यवसायों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना जैसी गतिविधियां। जिसे औद्योगिक इकाइयों को विकास और उत्पादन के क्षेत्र में नए आयाम प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप भी भारत में B2B मार्केटिंग के भविष्य को आकार देने के प्रति उत्साही हैं, तो अपने सुझाव chairman.ibmf@cii.in पर भेज सकते हैं। तो आइए, मिलकर बिज़नेस मार्केटिंग के लिए एक सशक्त आवाज़ बनाएँ और बड़े स्तर पर प्रभाव पैदा करें।