नीमच। रेवली देवली के स्कूल में घटी घटना ने मंगलवार को पूरे जिले में सौंधिया राजपूत समाज को उबाल पर ला दिया। अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत महासभा के बैनर तले हजारों लोग बाइक और कारों के काफिले के साथ सड़कों पर उतर आए। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह परिहार और युवा जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह तंवर समेत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी रैली की अगुवाई करते हुए दिखाई दिए।
अपमान और मारपीट से फूटा गुस्सा /, समाज का आक्रोश मारपीट की घटना और सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ था, जिसमें राजवीर सिंह तंवर को निशाना बनाया गया।
समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराएं दर्ज करने से परहेज किया,जिससे पीड़ित परिवार और समाज की पीड़ा और गहरी हो गई। दशहरा मैदान से शिवाजी सर्कल तक गूंजा विरोध दोपहर को दशहरा मैदान से निकली रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों पर शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में समाजजन बाइक और
कारों पर सवार होकर गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। शिवाजी सर्कल पर रैली का समापन हुआ, जहां एसडीएम संजीव साहू को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दोषियों पर कठोर कार्रवाई और उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई।
पुलिस पर गंभीर आरोप प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दोषियों के खिलाफ हल्की धाराएं लगाकर मामले को दबाने कहा कि समाज किसी भी सूरत में की कोशिश की है। उन्होंने साफ कहा समाज किसी भी सूरत अपमान सहन नहीं करेगा।
पांच दिन में नहीं कार्रवाई तो आंदोलन हुई तय
जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि समाज पांच दिन इंतजार करेगा। अगर इस अवधि में दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो सोधिया राजपूत समाज उग्र आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव मनोहर सिंह,कमल सिंह, वीरेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारी मौजूद बुजुर्गों का संकल्प साफ झलक रहे। भीड़ में युवाओं का जोश और रहा था कि समाज अपनी अस्मिता और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।