नीमच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अपनी रीति नीति के अनुसार प्रतिवर्ष मां दुर्गा के 9 दिवसीय आराध्य पर्व महोत्सव नवरात्रि में शस्त्र पूजन किया जाता है जिसके तहत विभिन्न गरबा पांडाल में पहुंचकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शस्त्र पूजन करके हिंदू संस्कृति और गरिमा का गौरव गान करते हैं । जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी विनोद जायसवार ने बताया कि विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डायमंड रोटरी डांडिया गरबा उत्सव आयोजन स्थानीय गांधी वाटिका नीमच में पहुंचकर रोटरी डायमंड क्लब के पदाधिकारी और डांडिया संयोजको सहित बड़ी संख्या में मौजूद गरबा भक्ति धारियों के साथ शस्त्र पूजन किया । इस दौरान मातृशक्ति जिला सहसंयोजिका श्रीमती उर्वशी रावत, विहिप के जिला पदाधिकारी विनोद जायसवार, दिनेश शर्मा, संजय चौरसिया, कपिल बैरागी एवं प्रखंड पदाधिकारी नितिन बागड़ी, प्रखंड संयोजक पवन जयसवार, तूफान सिंह धनगर, पवन पुरोहित, राजू धनगर, हरीश यादव, गौतम बैरागी, मांगीलाल मकवाना, रवि परिहार, विनोद गोठवाल, ईश्वर राठोर, प्रवीण राठौड़, कार्तिक माली, विनोद माली संदीप धनगर और रोटरी डायमंड क्लब के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सचिव आशीष सैनी और कोषाध्यक्ष भुवनेश शर्मा व डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दिपक मूंदड़ा व आशीष गर्ग बामन बर्डी सहित कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।