नीमच। विगत कई दिनों से विद्युत कंपनी द्वारा शहर की विभिन्न कालोनियों में अलग-अलग दिन लगातार 4-5 घंटे तक विद्युत कटौती विद्युत कम्पनी द्वारा की जा रही है । नीमच शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कहा की वर्षाकाल प्रारंभ होने से पूर्व भी ग्रीष्म काल में मेंटेनेंस के नाम पर कटौती की गई थी ।शहर के उपभोक्ताओं ने विद्युत कंपनी द्वारा भीषण गर्मी में इस यातना को यह सोचकर सहन कर लिया की आगामी महीनों में परेशानी नहीं होगी ! मुकेश कालरा ने कहा कि विगत वर्षों में भी मेंटेनेंस किया जाता था,पर साल में तीन बार नहीं सिर्फ़ एक बार ।वर्तमान वर्ष में साल में तीन से चार बार मेंटनेंस के नाम पर कई-कई घंटों तक कटौती की जाने लगी है,जिससे आमजन परेशान है,व्यापार की स्थिति सरकार की ग़लत नीतियों के कारण ख़राब है ,व्यापारी भी परेशान है ।त्यौहारी सीजन चालू हुआ और कंपनी ने मेंटेनेंस के नाम पर प्रतिदिन विद्युत काटना चालू कर दी । मुकेश कालरा ने माँग कि शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था को सुधारा जाये,बेवजह आम जन को कटौती के नाम पर प्रताड़ित करना बंद किया जाये । साथ ही विद्युत की शिकायत का स्थानीय नंबर जो कंपनी द्वारा दिया है जो लगातार बंद आता है,नो रिप्लाई आता है ,सुचारू रूप से चालू रखा जाए ताकि आपातक़ालीन परिस्थितियों ,एवं कोई भीशिकायत दर्ज कराना हो सूचना देनी हो विद्युत संबंधी जानकारी उपभोक्ता को चाहने पर उपलब्ध हो सके!