नीमच। श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को स्वर्णकार धर्मशाला में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें विश्वकर्मा समाज को 2028 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। पत्रकारों से रुबरु होते हुए श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जांगिड़ ने कहा प्रदेश में 32 लाख वोटर हैं। समाज के लोगों ने सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायी है, लेकिन इस समाज को राजनीतिक भागीदारी देना उचित नहीं समझा। इसलिए विश्वकर्मा समाज अपने आपको ठगा हुआ एवं अपमानित महसूस कर रहा है। 99 प्रतिशत समाज भाजपा को वोट करता आ रहा है। 1956 से लेकर आज तक समाज के किसी भी व्यक्ति को न तो लोकसभा में और न विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। विश्वकर्मा समाज को राजनैतिक सत्ता संगठन में उचित भागीदारी देने की मांग पत्रकारवार्ता के दौरान प्रमुखता से उठाई गई। पत्रकार वार्ता के दौरान श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन मप्र के प्रदेश युवा अध्यक्ष अरविंद मेवाड़ा, प्रदेश मंत्री राजेश विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष शंभूप्रसाद शर्मा उपस्थित थे।पत्रकार वार्ता के पश्चात संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र का वितरण संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय जलवायु वन पर्यावरण मंत्रालय के वरिष्ठ सदस्य विनय जांगिड़ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मेवाड़ा, मुकेश कलर, राजेश किंजा, जिला अध्यक्ष शंभू प्रसाद शर्मा, गोवर्धनलाल किंजा, भंवरलाल शर्मा, सुरेश खेड़ा सहित कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किए गए। पदाधिकारों ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह प्रमुख मांगे रखी - विश्वकर्मा समाज के 5 व्यक्तियों को विधानसभा का टिकिट दिया जाए जो भाजपा एवं राजनीति में काम कर रहे है। -विश्वकर्मा समाज के 5 व्यक्तियों को भाजपा प्रदेश व जिला संगठन में शामिल किया जाए। -विश्वकर्मा समाज के 1 व्यक्ति को लोकसभा का टिकट दिया जाए।- विश्वकर्मा समाज के एक व्यक्ति को निगम मंडल में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाया जाए।