नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष नवलसिंह सिसौदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक नीमच सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच केंट एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमच केंट टीम द्वारा 04 आरोपियो को किया गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रूका जप्त करने में थाना नीमच र्केट पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण घटना का संक्षीप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.9.25 को फरियादी सुनील पाटीदार द्वारा घर में ताला तोडकर चोरी करने कि सूचना पर थाना नीमच सिटी अपराध 449/25 दर्ज दर्ज किया गया था उक्त दिनाक को ही फरियादी देवेन्द्र कुमार पिता केसरसिंह जैन केन्ट के द्वारा थाना नीमच केन्ट पर उपस्थित होकर घर का ताला तोडकर नगदी व जेवर चोरी करने की रिपोर्ट कि थी कि रात्री 9:00 बजे के लगभग में घर के अन्दर पहुंचा और देखा तो मेरे तीनों कमरो में सामान उथल पुथल पड़ा था। मैंने पहले कमरे में जाकर देखा तो लोहे की आलमारी व लकडी की अलमारी का लक टुटा हुआ था मैने अलमारीयो को चौक किया तो मेरी तथा मेरी पत्नि की सोने की ज्वैलरी व एक होम थेयटर का स्पीकर व नगदी साढे तीन लाख रुपये नहीं थे। कोई अज्ञात बदमाश मेरे घर का ताला तोडकर घर के अन्दर घुस कर मेरी सोने की रकमें व नगदी चुरा कर ले गये रिपोर्ट पर से थाना नीमच केन्ट पर अपरच क 462/25 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का का दर्ज कर विवेचना में लिया गया । फरियादी द्वारा रिपोर्ट करने के पश्चात दोनो थाने से आठ टिम गठीत कि जाकर सीसीटीवी कैमरे देखने हेतु बनाई गई जिनके द्वारा सीसीटीवी केमरे देखते ज्ञात हुआ कि दोनो स्थानो पर घटना सेन्ट्रो कार से आये हुये बदमाशो द्वारा कि घटीत कि गई है सैन्ट्रो गाडी के पहचान करने हेतु नीमच से भोपाल तक लगभग 600-700 स्थानो पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गये एवं सीसीटीवी फुटेज देखे गये व अन्य मुखबीरो से जानकारी प्राप्त कि गई। मुखबीरो से चर्चा के दोरान ज्ञात हुआ कि इस तहर कि वारदात अनुपसिह निवासी भोपाल गैंग के द्वारा कि जाती है घटना कि तस्दीक पर एक टीम भोपाल रवाना कि गई जिसके द्वारा जानकारी दि गई की अनुपसिह तथा एहमद हुसेन थाना टीटीनगर भोपाल के अपराध के 619/25 धारा 303(2) बीएनएस मे चार पहिया वाहन चोरी कि वारदात में गिरफ्तार होकर वर्तमान मे सेन्ट्रल जैन भोपाल में निरूद्ध है जप्त वाहन सेन्ट्रो कार का मिलान करते उक्त कार वही होना पाई गई जिसमे नीमच मे घटना कारित कि गई थी। उक्त आरोपीयो को भोपाल जैल से दिनांक 24.09 25 को प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर पुछताछ कि गई तो नीमच के दोनो स्थाना पर अपने अन्य साथी अंकित उर्फ किटटु पिता ग्यानेश्वर मराठा उम्र 23 साल निवासी सिग्नेचर कालोनी कोलार भोपाल, अभिषेक लुनिया चौहान पिता मुकेश लुनिया चोहान उम्र 28 साल निवासी गुजरखेडा महु राम मन्दिर के पास महु के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकर किया गया । गिरफ्तार आरोपी - 01 अहमद हुसेन पठान पिता मोहम्मद हुसेन उम्र 40 साल निवासी इन्द्रा कालोनी सरकारी स्कूल के सामेन मंदसौर, 02 अकित उर्फ किट्टु पिता ग्यानेश्वर मराठा उम्र 23 साल निवासी सिग्नेचर कालोनी कोलार भोपाल, 03 अनुपसिह राजपुत पिता भ्रीगुसिह राजपुत उम्र 38 साल निवासी शितल स्टार सिटी परवलिया भोपाल, 04 अभिषेक लुनिया चौहान पिता मुकेश लुनिया चोहान उम्र 28 साल निवासी गुजरखेडा महू राम मन्दिर के पास महु जप्त मश्रूकाः आरोपीयो कि निशादेही से 75000/रू नगदी एवं क्रोमा कम्पनी का ब्युटुथ स्पीकर एवं चोरी कि वारदात में उपयोग करने में इस्माल सामान पेचकस. हतोडी, वाकी टाकी ग्बस, जीपीएस आदी चोरी मे उपयोगी अन्य उपकरण जप्त किये गये है अपराध में चोरी किये गये मनुका के संबध में पुछते अपने साथी नवीन निवासी ग्वालीयर व भोपाल के अन्य दो संदेही को देना बताया जिसके संबध में विवेचना जारी है। आरोपीयो का आपराधीक रिकार्ड अनुपसिह के विरुद्ध 35 अपराध नकबजनी एवं चोरी, लुट के अपराध दर्ज है अहमद के विरूद्ध 03 अपराध दर्ज है सरहानीय कार्य - उक्त सरहानीय कार्य में सायबर सेल नीमच, थाना प्रभारी नीमचकेंट, थाना प्रभारी नीमच सिटी, व