नीमच। इंनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड एवं पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भीलो का बेदला के संयुक्त तत्वावधान में “सर्व रोग जांच, परामर्श एवं भर्ती शिविर” का आयोजन आगामी रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सी.एस.वी. अग्रोहा भवन, गोमाबाई रोड, नीमच पर आयोजित होगा। शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों की नि:शुल्क जांच, परामर्श एवं भर्ती की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही, चयनित मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन एवं उपचार भी पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर में किए जाएंगे। विभिन्न विभागों जैसे – नेत्र रोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हृदय एवं ब्लड प्रेशर रोग, त्वचा रोग, शिशु रोग, दंत रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी आदि में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श, जांच व ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। शिविर में चयनित रोगियों को उदयपुर लाने-ले जाने, नाश्ता एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग, सचिव पायल गुर्जर, कोषाध्यक्ष दिव्या जैन आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।