नीमच। कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से मिले दिशा निर्देश के बाद प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच पर कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल 26 अक्टूबर को गांधी भवन पर सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव (ठेकेदार) के दिशा निर्देशन में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में सर्वप्रथम गांधी भवन परिसर में विराजमान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके पश्चात कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराया गया। झंडा  वंदन कर राष्ट्रीय गान गाया गया और ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा आगामी दिसंबर माह में जावद में होने वाले सेवादल के तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी। रविवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम में सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिहं यादव,कांग्रेस नेता अनिल चौरसिया, अरविंद चौपड़ा,बृजेश मित्तल,डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा, बृजेश सक्सेना,इलियास कुरैशी,ओम शर्मा,मुकेश कालरा,सेवादल महिला जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा,जावेद दुर्रानी,शिवहरे, भुवानसिंह राजपूत,लतीफ पठान,सईद काले,पवन ऐरन सहित कांग्रेस सेवादल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित